फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozers moved residences

आवासों पर चला बुलडोजर

Tue, 15 Mar 2016 01:00 AM IST
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers moved residences
नई कालोनी मे आवास को ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में सिंचाई विभाग की रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय कालोनी में प्रशासन ने आवासों का ध्वस्तीकरण किया। जिला अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उधर अवैध निर्माण को छोड़कर आवासों के ध्वस्तीकरण को लेकर जनता में तीव्र रोष फैल गया। जिस पर पुलिस व पीएसी ने लाठी फटकार कर लोगों को कार्रवाई से दूर रखा। जनता और पुलिस के बीच तीखी झड़पे भी हुईं।
विज्ञापन



सोमवार को नई कालोनी में पुलिस व पीएसी के जवानों के बीच सिंचाई विभाग के अधिकारियों की निशानदेही पर प्रशासन (ई) हाजी इसरार अहमद के आवास 23, भगवानदास के आवास सी 275, व ए 24 को ध्वस्त कर दिया। महाबली से इन आवासों को ध्वस्त किया गया। आवास संख्या ई 23 के ध्वस्तीकरण का जनता ने जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस व पीएसी ने लाठी फटकार कर जनता को कार्रवाई से दूर कर दिया, लेकिन जनता के जबरदस्त विरोध के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दो घंटे रुकी रही। दोपहर तीन बजे जब डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे तो एसपी के साथ आई पुलिस ने जनता को ई 23 से दूर करने को दोबारा लाठियां फटकारी। कार्रवाई के दौरान जिला अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, एसपी राजीव स्वरूप, एसपी सरीता डोभाल, एसडीएम जीआर बिनवाल, तहसीलदार अबरार हुसैन, सीओ बीएस राणा, सिंचाई विभाग के ईई सीमांत, सहायक अभियंता गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान दो जेसीबी मशीन, एक फायर सर्विस, तीन बटालियन पीएसी मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर ध्वस्त आवासों का सामान घरों के बाहर कर दिया गया। बिजली निगम ने कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई भी साथ साथ की।  ईई सीमांत के अनुसार सिंचाई विभाग की कालोनी में 501 आवासों पर अवैध कब्जे हैं। जिनकी सूची जिला अधिकारी को सौंप दी गई है। डीएम व एसपी ने कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed