{"_id":"56e1e2c44f1c1bb2498b4618","slug":"the-spark-from-the-stove-around-residential-mdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से रिहायशी मड़हा खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से रिहायशी मड़हा खाक
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज थानाक्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में चूल्हे की चिंगारी से मिठाई लाल निषाद का रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के मुताबिक अगलगी से गेहूं, चावल, कपड़े और बर्तन आदि जल गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि करीब 20 हजार से अधिक का नुकसान हुआ। बताया जाता है कि पीड़ित सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता है। इस घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को विवश हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजेे की मांग की।
विज्ञापन