फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cross Country Race: Satish boy, girl Vandana topper

क्रास कंट्री रेस: बालक में सतीश, बालिका में वंदना अव्वल 

Tue, 08 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 08 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cross Country Race: Satish boy, girl Vandana topper
क्रास कंट्री रेस में शामिल प्रतिभागी।
ज्ञानपुर। सीतामढ़ी के कटरा में सोमवार को आयोजित पाचवीं बाबा गंगेश्वरनाथ क्रास कंट्री रेस में 50 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।  बालक वर्ग में सतीश और बालिका में वंदना प्रथम रहीं। 
विज्ञापन


क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ सुबह आठ बजे  ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने गंगेश्वरनाथ मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेस गंगेश्वारनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर कटरा बाजार होते हुए वापस गंगेश्वारनाथ मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इसमें 50 से अधिक खिलाड़ियो  ने हिस्सा लिया।  बालक वर्ग के 12 किमी में पीपरगांव के सतीश और बालिका वर्ग के छह किमी रेस में कछवां की वंदना प्रथम रहीं।

विज्ञापन

 

इसी तरह बालक वर्ग में गणेश कुमार दूसरे, श्याम बाबू तीसरे, सोनू सिंह चौथे, अशीष कुमार पांचवे स्थान पर रहें। बलिका वर्ग में आंचल जायसवाल दूसरे, अमृता पाल तीसरे, सोनी बिंद चौथे और सरिता पाल पांचवे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुरलीधर बिंद ने कहा कि खेल से युवाओ में अधिक प्रतियोगी बनने का विकास होता हैं। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह और संचालन खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने किया। इस मौके पर धनंजय सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बब्लू सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक तिवारी आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed