फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   beloved leaves her home to meet her boyfriend

फोन पर हुआ प्यार और छोड़ दिया घर-बार

Tue, 12 Feb 2013 08:15 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
beloved leaves her home to meet her boyfriend

फोन से शुरू हुई बातचीत में प्यार का इजहार कर चुकी एक युवती घर से भागकर प्रेमी के पास दिल्ली जा पहुंची। तय जगह पर जब युवक नहीं पहुंचा तो युवती गाजियाबाद आ गई। मेरठ रोड पर संदिग्ध हालात में घूमती युवती को लोगों की शिकायत पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके परिजनों की बाबत जानकारी कर रही है। युवती हर बार अपना न केवल पता बदल रही है, बल्कि खुद का नाम भी सही नहीं बता रही है।

विज्ञापन


सीमा (परिवर्तित नाम) ने बताया करीब छह माह पूर्व उसकी सहेली ने एक युवक का फोन नंबर दिया था। फोन पर हुई बातों में दोनों ने अपने प्यार का इजहार कर शादी करने तक के वादे कर डाले। शनिवार शाम को युवक ने उसे दिल्ली आकर शादी करने को कहा। वह युवक से मिलने के लिए रविवार शाम को दिल्ली भी गई, लेकिन तय स्थान पर न तो प्रेमी आया और न ही उसने कॉल रिसीव किया।
विज्ञापन


सीमा का कहना है कि उन दोनों की हमेशा फोन पर ही बातचीत होती थी, दोनों कभी एक-दूसरे से नहीं मिले। रविवार को दोनों की पहली मुलाकात होनी थी। कोतवाली में लाई गई सीमा घर न जाने की जिद पर अड़ी है। वह अपने प्रेमी से शादी करने के बाद ही घर जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ पीके गौतम ने बताया कि लड़की मूल रूप से गढ़ की रहने वाली है। लड़की ने पूछताछ में बताया है कि उसके पिता दिल्ली में ठेकेदार हैं। युवती ने पिता का जो मोबाइल नंबर बताया है वह स्वीच ऑफ है। अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed