फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   don't behave like criminals

दवा कारोबारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार बंद हो

Mon, 07 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
don't behave like criminals
बैठक करते बीसीडीए के प्रति‌‌नि‌धि। - फोटो : रमेश्‍ा ‌मिश्र
बस्ती। बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के पदाधिकारियों एवं सतत शिक्षा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री और सीडीएफ यूपी के प्रांतीय महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र में सरकार बदल गई लेकिन दवा कारोबारियों को राहत नहीं मिली। आज भी दवा कारोबारियों के साथ सरकार अपराधियों सरीखा व्यवहार कर रही है। यह बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने से दवा कारोबार सर्वोत्तम है। हर तरह का दंश झेलने के बाद भी दवा कारोबारी समाज की बेहतरी के लिए दिन रात कार्य करता है। कहा कि 2008 में टाडा और पोटा के कुछ प्रावधान दवा कारोबारियों पर लागू किया गया। लेकिन इसमें सारा दोष फुटकर और थोक दवा कारोबारियों पर ही थोप दिया गया।
विज्ञापन


अगर किसी दवा की गुणवत्ता खराब होती है या फिर नकली निकलती है तो इसमें भला फुटकर या थोक विक्रेता का क्या दोष है। लेकिन इस कानून में दवा कंपनियों को तीसरा आरोपी माना जाता है। थोक कारोबार दूसरा और फुटकर विक्रेता पहला दोषी माना जाता है। इस व्यवस्था को समाप्त करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अति विशिष्ट अतिथि एआईओसीडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सीडीएफ यूपी के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह और विशिष्ट अतिथि सीडीएफ यूपी के रीजन सचिव ओपी सिंह, जोन अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि दवा कारोबारियों की समस्याओं को सरकारों को समझ कर उनका निदान करना चाहिए। तभी कारोबारी व समाज दोनों का भला होगा।

अध्यक्षता कर रहे बीसीडीए के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह और अध्यक्ष राजेश सिंह ने राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जिले में दवा कारोबार आप सभी के निर्देश पर किसी भी काले कानून का हर स्तर पर विरोध करने को तैयार व तत्पर हैं।

बताया कि आज के कार्यक्रम का मकसद दवा को नशे के लिए बेचने वाले व्यापारियों के समाज विरोध कृत्य को समाप्त करने, प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन के लिए प्रयास कराने, अप्रभावित लोग प्रभावित न हो इसके लिए पंफलेट, गोष्ठी कार्यशाला के माध्यम से जागरुक करना है।


रिटेल कमेटी के अध्यक्ष पवन मलहोत्रा, होलसेल कमेटी के अध्यक्ष शीतला पटेल, वरिष्ठ पदाधिकारी आशुतोष राय, बब्बू खान आदि ने पूरी एकजुटता के साथ दवा व्यापारियों की समस्याओं पर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। संचालन बीसीडीए के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी दवा कारोबारियों को नशीली दवाओं का कारोबार न करने का संकल्प दिलाते हुए सभी के प्रति आभार जताया।

बैठक में कोषाध्यक्ष रामगोपाल कसौधन, इंद्रमणि पांडेय, अरविंद सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, गौहर अली समेत बड़ी संख्या में दवा कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed