फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl escaped

बेचने से पहले घर भाग आई किशोरी

Sun, 13 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
girl escaped
crime - फोटो : Amar Ujala
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र की 10वीं कक्षा की छात्रा को एक युवक ने प्यार मुहब्बत के जाल में फंसाया और बाद में उसे फोन कर गाजियाबाद बुला लिया। गाजियाबाद पहुंची किशोरी को वह अपने साथ मुंबई ले गया और चार दिन तक उससे शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, किशोरी को जब इस बात की भनक लगी कि उसका कथित प्रेमी उसे बेचने की फिराक में है तो वह जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकली। शनिवार को उसके पिता ने रुधौली पुलिस को तहरीर देकर मामले मेें कार्रवाई की मांग की।पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा कि उनकी 16 वर्षीय बेटी दसवी कक्षा की छात्रा है। उसे गांव के ही एक युवक ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर पहले गाजियाबाद बुलाया और बाद में उसे लेकर वह मुंबई चला गया।
विज्ञापन


मुंबई जाने के बाद उसने उनकी बेटी से चार दिन तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसके विरोध करने पर वह उसे जानमाल की धमकी देता रहा। इसी बीच उनकी बेटी को लगा कि युवक उसे बेचने की योजना बना रहा है तो वह उसकी नजर बचाकर मुंबई से भाग निकली। जैसे तैसे वह घर पहुंची और उसने अपनी आपबीती पिता को बताई। पिता ने रुधौली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसओ रुधौली अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed