फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest

सराफा कारोबारियों ने सांसद का घेराव किया

Mon, 14 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
protest
सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर सांसद हरीश द्विवेदी का किया घेराव। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। स्वर्ण आभूषण पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने और दो लाख से ऊपर की खरीदारी पर पैन की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ की ओर से जारी आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। दुकानों की बंदी ग्यारवें दिन भी रही। इसी क्रम में सराफा कारोबारियों ने जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा के नेतृत्व में मोटर साइकिल जुलूस निकाल कर विकास भवन में सांसद हरीश द्विवेदी का घेराव किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सराफा व्यापारियों के पुश्तैनी धंधे पर प्रतिबंध लगाने का कोई निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा। बताया कि आभूषण बनाने में छह से सात परिवारों की रोजी चलती है। इस पर एक्साइज ड्यूटी लगाना सही नहीं है। कहा कि एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी को तत्काल वापस लेकर दो लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर पैनकार्ड की अनिवार्यता समाप्त किया जाए। सांसद ने ज्ञापन लेने के बाद भरोसा दिलाया कि वे वित्तमंत्री से मिलकर सराफा कारोबारियों की भावनाओं से अवगत कराएंगे। आम सहमति से इसका समाधान निकालने का अनुरोध करेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर लव कुमार सोनी, आजाद सोनी, धमेंद्र सोनी, रवि सोनी, इश्तियाक अहमद खान, मुकर्रम अली, पंकज सोनी, मोरध्वज सोनी, संजय वर्मा, सूरजलाल सोनी, हर्षवर्धन सोनी, अर्जुन गुप्ता, हिमांशु सोनी, जितेंद्र सोनी, जमुना प्रसाद साहू, अनूप सोनी, रमेश चंद्र अग्रहरि, विश्वनाथ सोनी, दुर्गा सोनी, गुड्डू सोनी, कल्लू, सूरज सोनी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी के सराफा व्यवसायियों ने वित्त मंत्री का पुतला जलाया
छावनी। स्वर्ण आभूषणों पर लगाए गए एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाजार के सराफा व्यवसायियों ने रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला लेकर पहले पूरे बाजार में घूम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। उसके बाद थाने वाली गली के बगल पुतले को जलाया। अजीत सोनी ने कहा कि जब तक सरकार सराफा व्यवसायियों की मांगे नहीं मानेगी, तब तक विरोध का सिलसिला चलता रहेगा। गोपाल सोनी, अनिल सोनी, गणेश सोनी, चंद्रिका सोनी, जगन्नाथ गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, पवन, संतोष, बुधिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed