{"_id":"c7209bcf5a164b0614693905bcaa054b","slug":"barq-to-protest-against-singing-of-vande-mataram-in-parl","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में फिर 'वंदे मातरम' का बहिष्कार करेंगे बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में फिर 'वंदे मातरम' का बहिष्कार करेंगे बर्क
संभल/एजेंसी
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में राष्ट्रीय गीत के बहिष्कार को लेकर विवादों में घिरे सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि वह मानसून सत्र में भी 'वंदे मातरम' गाए जाने के दौरान अनुपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
शफीकुर्रहमान बर्क यूपी की संभल लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद हैं।
बसपा सांसद ने कहा, "मैं वंदे मातरम का बहिष्कार करने के लिए सोमवार को संसद से अनुपस्थित रहूंगा।"
बर्क ने कहा कि 1997 में संसद के 50 साल पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भी उन्होंने वंदे मातरम का बहिष्कार किया था।
उन्होंने कहा कि वंदेमातरम का मतलब भारत माता की पूजा या वंदना करना है और इस्लाम में पूजा करना जायज नहीं है। बर्क ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी बीएसपी भी उनके साथ है।
विज्ञापन
बर्क ने युवा आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार तबादला कर सकती थी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मुसलमानों की वजह से उनका निलंबन नहीं किया है। इस मामले का मुसलमानों से कोई ताल्लुक नहीं है। इस मामले में दुनिया देख रही है कि वह बेकसूर हैं।
विज्ञापन