फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a limit now , put a curb on crimes against women

अब हद हो गई, महिला अपराधों पर अंकुश लगाओ

Tue, 15 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 15 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
There is a limit now , put a curb on crimes against women
म‌‌हिला अपराध
महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को शहर के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने के बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने नवाबगंज और शीशगढ़ थाना क्षेत्रों में र्हुईं बलात्कार की घटनाओं को उदाहरण देते हुए कहा कि जिले में अब महिलाओं के साथ अपराधों की हद हो चुकी है, पुलिस इसलिए इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है क्योंकि अपराधियों में कोई खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अपराधों के खिलाफ नारी शक्ति को खुद आगे आकर आंदोलन करने को विवश होना पड़ा इसलिए प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस महिलाओं पर होने वाले अपराधों को दबाना चाहती है। थाना पुलिस छोटी से छोटी घटनाओं को नजरंदाज कर देती है इसलिए बड़ी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, प्रदेश सचिव अनुज गंगवार, अमजद सलीम, जियाउररहमान, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष किरन शिव,  बीना शर्मा, सुषमा, मीना यादव, रुखसाना बेगम, रागिनी सिंह, भगवंती देवी, कृष्णा शर्मा, कमलेश पटेल, प्रभात गिरी गोस्वामी, रागिनी सिंह, पूनम और अनीस सकलैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed