{"_id":"56e721904f1c1bae138b45c3","slug":"karzai-went-into-the-examination-room-copy-chhatranetaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कक्ष में घुसकर छात्रनेताओं ने कराई नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कक्ष में घुसकर छात्रनेताओं ने कराई नकल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
नकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में शनिवार को हुए विवाद के बाद सोमवार को छात्रों के गुट ने फिर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके खिलाफ शिक्षकों ने भी एकजुटता दिखायी और प्राचार्य से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। बाद में तय हुआ कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए परिसर में पीएसी लगाना जरूरी हो गया है।
बताया जा रहा है कि बरेली कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने जा रही थी तभी कुछ छात्र इकट्ठा हो गए। शिक्षकों का गुट भी वहां पहुंच गया। मामला बिगड़ते देख प्राचार्य ने तुरंत पुलिस बुला ली। बारादरी थानाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए। इस बीच शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से कहा कि वे असुरक्षित हैं। छात्र लगातार धमकियां दे रहे हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं। हालांकि प्राचार्य ने जैसे तैसे शिक्षकों को समझा बुझाकर शांत कराया लेकिन छात्र वहीं डटे रहे। बाद में कड़ी फटकार लगा कर छात्रों को कैंपस से निकाला गया इसके बाद बारादरी थानाध्यक्ष और प्राचार्य ने तय किया कि परीक्षा के दौरान पीएसी लगाया जाना जरूरी हो गया है।
परीक्षा कक्ष में घुसकर छात्रनेताओं ने कराई नकल
बरेली कॉलेज में चल रही परीक्षाओं में छात्रनेताओं का दखल जारी है। सोमवार को परीक्षा कक्ष में घुसकर कुछ छात्रनेताओं ने विद्यार्थियों को नकल कराई। कक्ष निरीक्षक ने प्राचार्य से इसकी शिकायत की है। बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान किसी का भी प्रवेश वर्जित है लेकिन छात्रनेताओं पर यह आदेश लागू नहीं हो पा रहा है। आये दिन कैंपस में परीक्षा के दौरान छात्र नेता देखे जा सकते हैं। बीकॉम सेकेंड ईयर की दूसरी पाली की परीक्षा में भी यही हुआ। कुछ छात्रनेता पिछले गेट से परीक्षा कक्ष में पहुंच गए और छात्राओं को वैकल्पिक प्रश्नों के जवाब बताने लगे। कक्ष निरीक्षक ने ऐतराज किया लेकिन वे नकल कराने के बाद ही बाहर निकले। इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक ने प्राचार्य से भी की है। इसी तरह कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले छात्र भी परीक्षा के दौरान एक गेट से दूसरे गेट तक बिना रोक टोक जाते-आते रहते हैं। इस दौरान वे परीक्षार्थियों को बहुविकल्पी और लघु उत्तरीय प्रश्नों के जवाब भी बताते हैं। इस अव्यवस्था पर भी कोई अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
पांच नकलची पकड़े गए
बरेली कॉलेज में सोमवार को हुई परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए। सचल दल ने इनके पास नकल बरामद की। पहली पाली में दो और दूसरी पाली में भी दो और तीसरी पाली में एक नकलची पकड़ा गया।