{"_id":"56dc9c904f1c1bf9578b4575","slug":"future-institute-stick-it-in-the-show-s-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर इंस्टीट्यूट मेें दिखा स्टिक का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूचर इंस्टीट्यूट मेें दिखा स्टिक का जादू
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुरस्ककार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ के दीवानाें के लिए संडे की सुबह फ्यूचर इंस्टीट्यूट ने खास बना दी। फोर बॉल्स को शॉट मारते गोल्फर्स एक- एक इंच का ध्यान रख रहे थे। वहीं मैदान के बीच में बनाए गए तालाब में तैरती बतखें अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मैदान का अहसास करा रही थीं। खुशनुमा मौसम में कई कैटेगरी में प्रतियोगिता हुई।
फ्यूचर इंस्टीट्यूट के गोल्फ कोर्स में प्रदेश भर के 60 गोल्फर्स जुटे। प्रतियोगिता का उद्घाटन वायु सेना के पूर्व उपाध्यक्ष रिटायर्ड एयर मार्शल अशोक गोयल, संस्थान के चेयरमैन मुकेश गुप्ता और डीजी डॉ. मनीष शर्मा ने किया। सुबह नौ बजे टी नं 1, 2 और 4 पर गोल्फर्स ने टी ऑफ किया। इसके बाद गोल्फ कोर्स को काफी अच्छे से तैयार किया गया था। स्टिक, बॉल्स और फ्लैग को संभालने के लिए पीले रंग की ड्रेस में कैडीज चल रहे थे। मुख्य प्रतियोगिता में लांस नायक अरुल प्रसाद, कर्नल ओमवीर सिंह, कर्नल आरपी मिश्र विजयी रहे। वेटरन वर्ग में एमपीएस यादव, कर्नल आरएस मेहर, किड वर्ग में नौ वर्षीय अंतरराष्ट्रीय गोल्फर फातिमा, स्वप्निल, केएम थमैया, सीनियर वर्ग में युवराज सिंह विजयी रहे। क्लोजेस्ट टू पिन में अरुल प्रसाद, युवराज सिंह, सी प्रदीप पिल्लई जीते। एयर मार्शल अशोक गोयल, ब्रिग्रेडियर शशांक प्रताप सिंह, मुकेश गुप्ता व मनीष शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की। सभी गोल्फर्स ने फ्यूचर की पहल को सराहा। मंच संचालन डॉ. रितेश सक्सेना ने किया। इस आयोजन में आर्मी गोल्फ कोर्स के अध्यक्ष कर्नल पीवी सुब्रमण्यम का सहयोग रहा।