{"_id":"56e5d49b4f1c1b4f4c8b456c","slug":"two-gangs-of-thieves-revealing-nine-bikes-and-three-cars-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के दो गैंग का खुलासा, नौ बाइक और तीन कारें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के दो गैंग का खुलासा, नौ बाइक और तीन कारें बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 14 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर दो गैंग का खुलासा किया है। नौ बाइक और तीन कारें भी बरामद की गई हैं। इनके कुछ साथी अब भी फरार हैं।
एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन बाइक सवार बियावान कोठी की ओर से गांधी उद्यान की तरफ आ रहे थे। वाहन चेकिंग करती पुलिस को देख रास्ता बदलने पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। वह बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर होली चौराहा निवासी सोनू कनौजिया निकला। वह तीन वाहन चोरी और गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। उसके पास से एक अवैध पौनिया, 12 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस साथ ही मास्टर चाबी बरामद की गई है। सोनू ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो मोटर साइकिल लूटी जबकि सात चुराई गई हैं। फरार बदमाशों में संजयनगर चार खंभा निवासी अरविंद नाई है जो चोरी के दो केसों में आरोपी है। एक अन्य कोतवाली थाना के बिहारीपुर कहरवान निवासी अंकित यादव है, जो कोतवाली थाना का हिस्ट्रीशीटर है।
पकड़े गए बदमाश ने स्वीकारा कि मौके पर मिली मोटरसाइकिल बिहारीपुर और शास्त्री नगर से चोरी की गई थीं। यह गैंग अक्षर विहार तालाब की बाउंड्री के पीछे खंडहर में बाइकें छिपाता था। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से सात मोटर साइकिल बरामद की।
दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से तीन कारें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश शहर के नगर निगम सब्जी मंडी के पास, फिनिक्स मॉल रोड के अलावा थाना सिरौली, विशारतगंज, भमौरा, आंवला और शेरगढ़ समेत कई थानों में कारें चुरा चुकें हैं।
विज्ञापन
विवनी तिराहे से सिरौली की तरफ आ रही एक वैगनआर कार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा। संदिग्ध लगने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसमें सवार थाना विशारतगंज के मोहम्मद शफी नगर का रहने वाला इरफान और भोजीपुरा के मझोला सर्व सुख निवासी मनोज गिरी ने चेकिंग के दौरान कार लूटने की बात स्वीकारी। उन्होंने यह भी बताया कि 28 फरवरी को अलीगंज-गैनी के बीच अपने एक अन्य साथी रवि जाट की मदद से ड्राइवर को घायल कर सैंट्रो कार लूटी थी। इसके अलावा बदमाशों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम सब्जी मंडी से एक वैगनार लूटी, जो बरामद कर ली गई है। तीसरी कार वैगनआर बदमाशों ने फिनिक्स मॉल के पास से लूटी, जो बरामद हो गई। जबकि थाना देवरनिया क्षेत्र के मगंतपुर गांव के पास से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल लूटना स्वीकारा है।