फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TIFF wedding anniversary the next day wife's death

शादी की सालगिरह पर झगड़ा, अगले दिन पत्नी की मौत

Mon, 14 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
TIFF wedding anniversary the next day wife's death
पत्नी की हत्या
शादी की ग्यारहवीं सालगिरह की अगली सुबह ही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जब पहुंची तो शव को बरामदे में रखा गया था। घरवालों का कहना है कि महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दी, जबकि पोस्टमार्टम में गर्दन पर फंदे का कोई निशान नहीं मिला। जहर से मौत का संदेह है, पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा गया है। मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

मामला किला क्षेत्र के मोहल्ला केलाबाग का है। मोहल्ला निवासी राकेश एक दुकान पर नौकरी करता है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी रिचा की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बरामदे में रखा पाया गया। जबकि उसकी शनिवार रात शादी की ग्यारहवीं सालगिरह थी। पुलिस और आसपास के लोग घर में पहुंचे। राकेश की छोटी बहन छुटकी ने बताया कि रिचा और राकेश ऊपर स्थित कमरे में रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे रहते हैं और सुबह सभी लोग काम पर निकल गए थे। राकेश भी दुकान पर काम करने चला गया। राकेश ने बताया कि रिचा अपनी चार साल की बेटी अनन्या और दो साल के बेटे मयंक के साथ थी। इसी दौरान रिचा ने ऊपर कमरे के बरामदे में बच्चों के झूलेे के लिए पड़ी रस्सी से लटककर जान दे दी। राकेश ने बताया कि वैसे तो उसका खाना पीना परिवार वालों से अलग है, लेकिन शनिवार को शादी की सालगिरह होने पर रिचा ने परिवार के साथ ही खाना बनाया था और सभी ने साथ मिलकर खाया। सुबह वह दुकान पर काम करने चला गया। इसी दौरान पता चला कि रिचा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में रिचा की मौत जहर से होना पाए जाने पर उसका विसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा गया। उसके गले पर फंदे का निशान तक नहीं पाया गया, इससे साफ हो गया कि महिला ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी जहर से मौत हुई है। अब पुलिस जांच का विषय है कि जहर उसे दिया गया या फिर उसे खिलाया गया। अमरोहा कोतवाली के हयातनगर निवासी रिचा की मां रज्जो ने बताया कि उनकी रिचा से शनिवार रात साढ़े दस बजे बात हुई थी। रिचा फोन पर बता रही थी कि पति उसे शादी की सालगिरह पर मायके से कुछ न आने पर पीट रहा है। रज्जो का आरोप है कि इससे पहले भी उनकी बेटी को कई बार राकेश ने पीटा था। दो साल पहले भी पिटाई की थी। स्टांप पेपर पर लिखित रूप से राकेश ने कहा था कि वह अब रिचा की पिटाई नहीं करेगा, लेकिन फिर भी उसने उसकी पिटाई की। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ही उनकी बेटी को मारा गया है। इंस्पेक्टर किला मुहम्मद कासिम ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई, जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed