फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Historysheeter- killed instead of blood

खून के बदले हिस्ट्रीशीटर का कत्ल

Mon, 14 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Historysheeter- killed instead of blood
हत्या
चुनावी रंजिश को लेकर दो परिवारों में छिड़ी लड़ाई में अब खूनी खेल शुरू हो गया है। इसी के तहत र्निगुआ गौटिया में कोटेदार बाबू खां की हत्या का बदला लेने के लिए उसके हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की रविवार को दिनदहाड़े दौड़ाने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार फतेह खां को अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए आठ हत्यारों ने काफी दूर दौड़ाने के बाद जंगल में घेर कर गिरा लिया और उसी तर्ज पर उसकी हत्या कर दी, जैसे कोटेदार बाबू खां की गला घोटकर हत्या की गई थी। शनिवार की रात कोटेदार के परिवार वालों ने फतेह खां को मार डालने का एलान भी किया था। दो परिवारों के बीच हुए खून खराबे से इलाके में दहशत फैल गई है। तनाव को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

शेरगढ़ के गांव र्निगुआ गौटिया निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर फतेह खां पुत्र छैले खां का शव ब्यौधा गांव के जंगल से रविवार दोपहर के समय बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इससे साफ हो गया कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या गला घोटकर की गई थी। उसके गले और चेहरे पर नाखूनों के निशान थे और आसपास भागने दौड़ने के पैरों के निशान बने थे। इधर-उधर भागने से फतेह खां के कपड़े भी मिट्टी से सन गए थे। इससे साफ हो गया कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसे दौड़ाने के बाद की गई। घटना की पृष्ठभूमि में पाया गया कि शुक्रवार रात कोटेदार बाबू खां की हत्या में फतेह खां को नामजद किया गया था। बाबू खां की हत्या चुनावी रंजिश में की गई थी। पुलिस का कहना है कि बाबू खां की हत्या का बदला लेने को ही फतेह खां की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार दोपहर बारह बजे फतेह खां बाइक से क्षेत्र में निकला था, तभी उसे अलग-अलग बाइक सवार आठ लोगों ने पीछा करके दौड़ाया और जंगल में ले जाकर उसे घेरने के बाद गला घोटकर मार डाला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


तीन टीमें लगी हत्यारोपियों की तलाश में
सीओ बहेड़ी प्रमोद यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की हत्या के मामले में मिली तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के जमील उर्फ गुड्डू, जहीर, फिरोज, ताहिर खां, रहमत खां, हीरोज व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed