{"_id":"56e47a0b4f1c1b297b8b4573","slug":"bareilly-college-room-inspector-and-candidate-strove","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली कॉलेज में कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी में मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। परीक्षार्थी ने कक्ष निरीक्षक पर परीक्षा में नकल कराने का आरोप लगाया और कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी पर अभद्रता करने का। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जान से मारने की तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बरेली कॉलेज में बीएड के हॉल में परीक्षार्थी देवेंद्र एमए फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहा था। परीक्षार्थी का आरोप है कि कक्ष निरीक्षक शफीकुद्दीन किसी छात्रा को वैकल्पिक प्रश्न बता रहे थे। छात्र ने उन पर डिस्टर्ब करने का आरोप लगाकर चुप रहने के लिए कहा। इसी बात को लेकर परीक्षा के बाद बैरियर पर कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी में मारपीट होने लगा। कक्ष निरीक्षक का कहना है कि उन्होंने छात्र को टोका तो उसने अभद्रता की। मारपीट में छात्र के कपड़े फट गए। मामला बढ़ने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद छात्र की तरफ से छात्रनेता पैरवी करने के लिए पहुंच गए और शिक्षक शफीकुद्दीन की ओर से व्यापारी नेता भी पहुंच गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।