{"_id":"56e06e8a4f1c1bee598b456e","slug":"bullion-traders-and-perform-topless","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रदश्ाऱ्र्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने और हीरा से बने गहनों पर लगे उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा कारोबारियों ने बुधवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि सराफा आंदोलन प्रदेश भर में सफल बनाया जाएगा। उधर, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि व्यापार हित में प्रस्तावित एक प्रतिशत टैक्स वापस लिया जाए।
बुधवार दोपहर साहूकारा अग्रवाल धर्मशाला में एकत्र हुए आंदोलित सराफा कारोबारियों ने उत्पाद शुल्क लगने का एक जुट होकर विरोध किया। एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि 17 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में देश भर से व्यापारी एकत्र होकर टैक्स रद करने की मांग करेंगे। गुरुवार से भारत सेवा ट्रस्ट पर धरना दिया जाएगा। विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि एक सप्ताह से बंद सफल है, कुछ शोरूम गड़बड़ी कर रहे उन पर निगाह रखी जा रही है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता सहयोगी के साथ पहुंचे और समर्थन दिया। गुप्ता ने बताया कि उनका संगठन हर तरह से सहयोग करेगा। बैठक बाद व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। वरुण, आयुष अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, दिनेश कुमार, संदीप चांदना, उमंग, मोहसिन आलम, अनिल पाटिल, तरूण अग्रवाल, प्रमोद मराठा, राहुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री से आग्रह
केंद्रीय वस्त्र मंत्री संतोष गंगवार ने हीरा, रत्न और सोने से बने गहनों पर लगा एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क वापस लेने पर जोर दिया है। गंगवार ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि बरेली समेत देश भर में इसे लेकर सराफा व्यापारी आंदोलित है। सराफा एसोसियेशन से मिला ज्ञापन संलग्न कर कहा है कि इससे इंसपेक्टर राज हावी हो सकता है।