{"_id":"5e56fbb28ebc3ef38d71a215","slug":"akhilesh-will-reach-rampur-today-to-meet-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रामपुर जेल में आजम खां से मिलने पहुंचेंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रामपुर जेल में आजम खां से मिलने पहुंचेंगे अखिलेश यादव
Thu, 27 Feb 2020 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
आजम खां व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा प्रमुख अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद आजम खां से जेल में मुलाकात करने रामपुर पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश सुबह हेलीकॉप्टर से त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद सपा अध्यक्ष कार से रामपुर रवाना होंगे जहां जेल में आजम खां से मिलेंगे। पार्टी के कुछ और नेता भी बरेली से अखिलेश यादव के साथ रामपुर जा सकते हैं, हालांकि इन्हें जेल में आजम खां तक पहुंचने की इजाजत दी जाएगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन