{"_id":"56e31ac64f1c1bfd218b4570","slug":"a-third-line-out-of-ration-cardholders","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक तिहाई कार्डधारक राशन की लाइन से बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तिहाई कार्डधारक राशन की लाइन से बाहर
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
नाराज लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली मार्च से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफ एसए) लागू होते ही 2.64 लाख परिवार सिस्टम से ‘आउट’ हो गए हैं। जिले में कुल 7,71,889 परिवार एनएफ एसए योजना में शामिल हो पाए हैं। लोग पुराने राशन कार्ड के साथ राशन दुकानों पर सस्ता अनाज पाने के लिए जा रहे हैं तो दोबारा आनलाइन पंजीकरण करने की सलाह दी जा रही है। उधर जन सुविधा और लोकवाणी केंद्रों पर अवैध वसूली हो रही है। प्रशासन और खाद्य विभाग इस मामले में मौन साधे हुए है। इस समस्या पर ‘अमर उजाला’ ने कुछ मोहल्लों में सर्वे किया तो सच सामने आया। ज्यादातर लोग कंप्यूटर पर्ची नहीं मिलने से परेशान दिखे। राशन दुकानों पर पुराने कार्ड लिए खड़े हुए मिले।
फोटो सहित::
समय: 9.30 बजे आलमगीरी गंज
कोटेदार अशोक कुमार के मुताबिक 642 कार्ड एनएफएसए में शामिल हुए हैं। इलाके में अंत्योदय कार्डधारक नहीं है। एपीएल कार्ड पर गेहूं और चावल मिलना बंद हो चुका है। अभी तमाम लोगों की पर्चियां नहीं आयी है।
समय: 10 बजे बांसमंडी
कोटेदार ओमप्रकाश के क्षेत्र में 1600 राशन कार्ड धारक थे। इनमें 670 कार्ड एनएफएसए में शामिल हो पाए हैं। कोटेदार का कहना है कि पीले कार्ड पर सिर्फ मिट्टी का तेल दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारक नहीं है।
विज्ञापन
स्थान: 10.30 शाहाबाद
यहां राशन कार्ड आवेदन करने के फार्म ही उपलब्ध नहीं हैं। जिनके फार्म भर गए हैं उनको अभी तक पर्ची नहीं मिली है। पहले जिन कोटेदारों के पास 800 से 1200 कार्ड थे, अब 300 से 400 है। आधे से अधिक उपभोक्ता अपने कार्ड की राह ताक रहे हैं। लोकेश शर्मा, शाहनवाज हुसैन, आशू शर्मा, नासिर खान, जुबैर खान, दानिश ने बताया कि कोटेदार मनमानी कर रहा है।
समय: 10.30 बजे जाटव पुरा
कोटेदार सर्वेश कुमार के पास 1567 एनएफएसए कार्ड धारक हैं। तमाम पुराने राशन कार्ड योजना में नहीं हो पाए हैं। कार्डधारक सुभाषिनी शर्मा का कहना है कि अब केवल चावल और गेहूं मिलता है। मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है। एपीएल कार्ड धारक कृति और मितूषी का कहना है कि उनको केवल मिट्टी का तेल ही मिल रहा है।
समय: 10.45 नवादा शेखान
दुकान संचालन लईक अहमद करते हैं। इस दुकान पर कई महिलाएं पुराने पीले कार्ड लिए खड़ी थीं। आसमां बेगम और सुनीता ने बताया कि उन्हें इन कार्डों पर चावल गेहूं नहीं मिल पा रहा है। इस दुकान पर धूल मिट्टी मिला गेहूं वितरित हो रहा था।
स्थान: 11.30 बजे सूफीटोला
उपभोक्ताआें ने बताया कि आनलाइन आवेदन फार्म भरे थे लेकिन अभी तक पर्ची नहीं मिली है। फौरी तौर पर जो कार्ड का प्रारूप बनकर आया है उस पर भी पूरा राशन नहीं मिल रहा है। नसीमुद्दीन, लईक अहमद और खुलसुम ने बताया कि कोई भी महीना ऐसी नहीं जाता जब राशन के लिए कोटेदार की दुकान पर किसी की बहस न होती हो।
स्थान: एक बजे बिहारीपुर
उपभोक्ताओं को पांच किलोग्राम राशन देने का आदेश है। इसमें गेहूं और चावल की मात्रा भी तय है। कभी गेहूं ज्यादा दिया जाता है तो कभी चावल। कभी- कभी दोनों कम मिलते हैं। सुषमा मेहरा, शारदा देवी, सुमित, राजू यादव, जया ने बताया कि कोटेदाराें की झंझट की वजह से उन्हाेंने राशन लेना तक छोड़ दिया है। इस बार किसी के भी राशन कार्ड नहीं बने।
समय: 3.45 शाम कटरा चांद खां
दुकानदार शंकरलाल हैं। े अंबेडकरनगर बस्ती में गरीब काफी परेशान हैं। कोटेदार ने महिलाआें के भरे हुए फार्म भी जमा नहीं किए हैं। ममता देवी, मंजू कुमारी ने बताया कि आनलाइन भरने पर भी कंप्यूटर से पर्ची नहीं आयी है। विमला, जयदेवी और गीता ने बताया कि जिनके फार्म भर चुके हैं उनके नामाें की रसीद भी कोटेदार नहीं दे रहा है। कोटेदार ने बताया कि एक तिहाई लोगों की पर्ची नहीं आयी है।
इन्फो:
कुल कार्डधारक 7,71,889
अंत्योदय कार्ड 99,687
पात्र परिवार कार्ड 6,72,202
नए आवेदन आए 68,889 (इन पर अभी राशन नहीं मिल रहा है।)