फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cut trees in dispute clash, four injured

पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, चार घायल

Sun, 13 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 13 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोनीकटरा के ककरी गांव में पट्टे की भूमि पर लगे पेड़ काटने के विवाद पर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। लोनीकटरा पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ककरी गांव निवासी संतराम के घर के दरवाजे पर रखा पुआल, कंडा, लकड़ी आदि सामान रविवार को विपक्षियों ने फेंक दिया। विरोध करने पर संतराम, उसकी मां रामादेवी, पत्नी कमलेश कुमारी व पुत्र सोनू को पीट दिया गया।
विज्ञापन


संतराम नेे बताया आबादी की भूमि पर बने मकान में उनका परिवार कई पीढ़ियों से रह रहा है। कई वर्ष पहले गांव में स्कूल के समीप पट्टे में मिली भूमि पर लगे पेड़ परिवार के लोगों ने हाल ही में काटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पेड़ों को अपना बताकर गांव के कृष्ण कुमार सिंह, संदीप, विवेक, रमेश व अवधेश ने रविवार को घर में तोड़फोड़ व मारपीट की। थानाध्यक्ष अरुण कुुमार द्विवेदी ने कहा कि, ग्राम समाज की भूमि पर लगे पेड़ों पर हक को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed