{"_id":"56e1c40a4f1c1bea468b45bc","slug":"two-teacher-sacked-12-pay-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टीचर बर्खास्त, 12 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टीचर बर्खास्त, 12 का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिना सूचना के हफ्तों से गायब परिषदीय स्कूलों के दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। विद्यालय बंद पाए जाने पांच स्कूलों के 12 टीचरों का एक दिन का वेतन रोक दिया। अन्य स्कूलों में खामियां पाए जाने पर सुधारने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
पिछले दिनों मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक जीएस राजपूत के निरीक्षण में बिसंडा ब्लाक के दफ्तरा गांव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सुरेश कुमार गायब मिले थे। इसके अलावा बीएसए के निरीक्षण में भी नदारद मिलने और स्कूल के समय शराब पीने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो जवाब नहीं दिया। बीएसए ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय, मवई (कमासिन) के शिक्षक ब्रजभूषण गुप्ता को भी लापरवाही व अनियमितता मिलने पर बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
ब्रजभूषण ने स्पष्टीकरण में सिर्फ बीएलओ ड्यूटी करने का हवाला दिया है। उधर, महुआ ब्लाक के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय खानपुर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर, जूनियर विद्यालय कबरे का पुरवा बंद मिले। बीएसए ने यहां के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण तलब किया है।
इन छह विद्यालयों में 12 टीचर व प्रधानाध्यापक तैनात हैं। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि चेतावनी के बावजूद शिक्षकों के रवैए में सुधार नहीं आ रहा है। इस सप्ताह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।