{"_id":"56e703894f1c1b19118b45a1","slug":"increase-the-load-on-the-cylinder-demostration-by-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड बढ़ाने पर बेलन गैंग ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोड बढ़ाने पर बेलन गैंग ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करती बेलन गैंग की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। घरेलू बिजली कनेक्शन के लोड बढ़ाने पर भड़की गृहणियों ने बेलन गैंग की अगुवाई में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता (विद्युत) के न मिलने पर उनके कक्ष में हंगामा किया। बाद मेें कार्यालय कर्मचारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बेलन फौज कमांडर पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक महिलाएं सोमवार को अलीगंज स्थित बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय में पहुंच गईं। एक्सईएन अपने कक्ष में नहीं थे तो महिलाओं ने उनके कक्ष में कब्जा कर लिया और हंगामा किया।
विज्ञापन
कार्यालय के मुख्य गेट का चैनल बंद करने की भी कोशिश की। बाद में वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन दिया। पीली कोठी सब स्टेशन में एसडीओ को भी ज्ञापन दिया और लोड कम करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कम बिजली इस्तेमाल के बावजूद उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाकर दो किलोवाट कर दिया गया है। इससे अधिकांश गरीब उपभोक्ता बिल अदा नहीं कर पा रहे।
अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी वाले उपभोक्ता बिल कम कराने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। चेतावनी दी कि जल्द लोड कम नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। मिथलेश, आशा, लक्ष्मी, कुरेशा, राजकुमारी, हेलन, बुधिया, नथुनिया, शांती, कुसुमा, कृष्णा भी शामिल रहीं।