फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sarraf went on indefinite strike

बेमियादी हड़ताल पर चले गए सर्राफ

Thu, 10 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/बांदा
ब्यूरो अमर उजाला/बांदा Updated Thu, 10 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sarraf went on indefinite strike
कारोबार बंद करके सराफा बाजार में धरने पर बैठे सराफा करोबारी। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे सराफा कारोबारियों ने अब आरपार की जंग का एलान कर दिया है। तीन दिन की हड़ताल के बाद सरकार द्वारा कोई सकारात्मक रुख न अपनाए जाने से नाराज सराफा कारोबारियों ने बुधवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह निर्णय सराफा बाजार में धरना-प्रदर्शन में लिया गया। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सराफा कारोबारियों के समर्थन में गुरुवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय में चौक बाजार स्थित सराफा दुकानों के पास नगर सर्राफा समिति के बैनर तले धरना दिया गया। यहां निर्णय लिया गया कि एक्साइज ड्यूटी  को वापस न लिए जाने तक सराफा व्यवसाय बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल और महामंत्री सत्य प्रकाश सर्राफ ने केंद्र सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। साथ ही ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताया। धरने में रामकिशोर गुप्ता, फूलचंद्र, दिलीप रावत, लक्ष्मी नारायण सोनी, रोहित अग्रवाल, गोपी कृष्ण ओमर, बालकृष्ण सोनी, सुमित ओमर आदि शामिल रहे।

कसबों में भी सराफा व्यवसायी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। तिंदवारी, बबेरू, अतर्रा, नरैनी में भी सर्राफा समिति के पदाधिकारियों ने भ्रमण कर बंदी को सफल बनाने की अपील की। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सराफा व्यवसाय में थोपे गए एक फीसदी एक्साइज टैक्स का विरोध करते हुए कहा है कि गुरुवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में आए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इंस्पेक्टर राज लागू करना चाहती है। जिसे व्यापारी सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed