{"_id":"56e6fd4e4f1c1b6b4a8b4915","slug":"murdered-bodies-dumped-in-roadside-khanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव सड़क किनारे खंती में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर शव सड़क किनारे खंती में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। अज्ञात व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। क्षेत्रीय लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के पौंडरा गांव से कुछ दूर पहाड़ियां दाई लिंक रोड के पास सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव खंती में पड़ा देखा।
विज्ञापन
सूचना गिरवां थाना पुलिस को दी गई। मृतक के जिस्म पर मारपीट के निशान थे। गले में साफी का फंदा कसा था। पुलिस ने आसपास के गांव वालों को बुलाकर शिनाख्त कराई लेकिन कोई पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुन्नालाल ने बताया कि शव शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया गया है। उधर, शव संपर्क मार्ग किनारे खंती में मिलने से ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन