फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother manhandled younger brother shot dead on

मां से बदसलूकी पर छोटे भाई को गोली से उड़ाया

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Mother manhandled younger brother shot dead on
हत्या के बाद घटना स्थल पर निरीक्षण करते पुलिस उपाधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जुआ खेलने के लिए रुपये न देने पर मां से बदसलूकी कर रहे युवक की उसके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके खिलाफ मां ने ही रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव की है।

सोमवार को दिन में करीब तीन बजे सुरेश (25) पुत्र रामऔतार अपनी मां कल्ली से जुआ खेलने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा था। मां का कहना था कि 15 दिन पहले ही 20 हजार रुपये दे चुकी है, अब नहीं देगी। इस पर सुरेश मां से बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन


बड़े भाई दिनेश ने रोका तो वह उससे भी उलझ गया। इस पर दिनेश ने 315 बोर के तमंचे से सुरेश को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मां के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए तो दिनेश भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आए क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह व कोतवाली प्रभारी जनमेजय सचान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां कल्ली ने बताया कि चार पुत्रों में दिनेश सबसे बड़ा व विवाहित है। बाकी तीन अविवाहित हैं। एक साल पहले उसने डेढ़ बीघा जमीन 12 लाख रुपये में बेची थी।

देवर मुन्ना ने अपने हिस्से के छह लाख रुपये में मकान बनवा लिया। कुछ दिनों बाद पति की बीमारी से मौत हो गई तो उसने बचे पैसों में चारों पुत्रों को 20-20 हजार रुपये बांट दिए। सुरेश यह रकम जुए में उड़ा चुका था। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed