फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   HT line hammock hanging from the tower of the farmer

एचटी लाइन के टावर से फांसी पर झूला किसान

Sat, 12 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 12 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
HT line hammock hanging from the tower of the farmer
किसान बलवीर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बांदा। एक और किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूखे से खेत न बो पाने और लगभग दो लाख रुपये कर्ज से परेशान किसान ने खेत में लगे एचटी लाइन के टावर में साफी बांधकर गले में फंदा कस लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रशासन का कहना है कि कलह या डिप्रेशन में फांसी लगाई है। मौत की वजह कृषि जनित क्षति नहीं है।

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव के किसान बलवीर सिंह (52) का शव शनिवार को सुबह खेत के नजदीक एचटी लाइन टावर पर टंगा मिला। खबर फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई राकेश ने बताया कि बलवीर सिंह के नाम 24 बीघा जमीन है। सूखे से आधी से अधिक जमीन की बुआई नहीं हो पाई। जिन खेतों में बुआई की थी, वहां की फसल अन्ना मवेशी सफाचट कर गए। राकेश के मुताबिक बलवीर ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से दो लाख रुपये कर्ज ले रखा था। इतना ही पैसा उसे साहूकारों को देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दो पुत्रियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। घर में पति-पत्नी रहते थे। परिजनों के मुताबिक वह कर्ज के तनाव में था। शनिवार की रात रोज की तरह घर से खाना खाकर फसल की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर सोने गया था।


सुबह ग्रामीणों ने शव फांसी पर टंगा देखा। एसडीएम सदर अनुज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से जानकारी ली। उधर, तहसीलदार ने कहा है कि उसके खेत में गेहूं की फसल अच्छी दशा मेें खड़ी है। ट्यूबवेल उपलब्ध है। घरेलू कलह अथवा डिप्रेशन में फांसी लगाया जाना प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed