{"_id":"56e5acce4f1c1bf3448b4570","slug":"bees-attack-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से महिला को बचाते राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मधुमक्खियों के हमले में चार लोग जख्मी हो गए। एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कचहरी रेलवे क्रासिंग पुल पर कई शहद के छत्ते लगे हैं। सोमवार को सुबह कुछ युवकों ने गुलेल से छत्ते को छेड़ दिया। मधुमक्खियों का झुंड राहगीरों पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
ग्वालिन (25) समेत अनिल कुमार शुक्ला (खुटला), दीपा (कटरा) व पंचमलाल (बलखंडी नाका) को जख्मी कर दिया। नजदीक रहने वाले कांस्टेबल रामबाबू साहू ने आनन-फानन घर से रजाई लाकर ग्वालिन के ऊपर डाल दी। कुछ लोगों ने दर्द से कराह रही ग्वालिन पर पानी और मिट्टी के तेल का मिश्रण डाला।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में कई बार उल्टियां हुईं। उधर, सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। देर तक अफरा-तफरी रही। राहगीरों ने उच्चाधिकारियों से पुल में लगे सारे छत्ते तुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन