{"_id":"56e1a8764f1c1b163e8b4584","slug":"operation-of-the-disabled-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक की जा सकती है विकलांगता : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक की जा सकती है विकलांगता : सीएमओ
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
विकलांगों का होगा ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में 10 से 13 मार्च तक होने वाले करेक्टिव सर्जरी के लिए गुरुवार को विकलांगों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है, इसे ठीक किया जा सकता है। विकलांग पैरों पर स्वयं खड़ा हो सकें, इसके लिए सरकार कई व्यवस्था दे रही है।
बताया कि करेक्टिव सर्जरी का प्रमुख उद्देश्य यही है कि विकलांगों को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। चिकित्सकों के साथ सभी को भरोसा दिलाया कि अस्पताल की पूरी टीम साथ है। किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
सीएमओ ने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके बेहतर सहयोग के कारण ही यह कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विकलांगों का उत्साह जगाया। कहा कि बेसिक शिक्षा में भी विकलांगों के उत्साह के लिए कई प्रयास किए हैं। विकलांगता के कारण विकलांगजन कभी भी हतोत्साहित न हों, शल्य चिकित्सा एवं सहायक उपकरण के माध्यम से उनको आम जीवन जीने लायक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने विकलांग कल्याण विभाग की ओर से जितनी हो सके, सेवा करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसपी राय, मुख्य अतिथि नई दिल्ली से आए अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अरुण जैन की पूरी टीम मौजूद रही। जिला अस्पताल में सुबह से भी विकलांगों की भीड़ आती गयी। दिल्ली से आए चिकित्सक के आते ही पंजीकरण का कार्य शुरू हुआ। गुरुवार को जिनका पंजीकरण हुआ, उनका आपरेशन शुक्रवार को होगा। विकलांगों के खाने पीने, चिकित्सा, दवाई आदि सुविधाएं नि:शुल्क हैं।