फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Soil illegal mining racket swing

अवैध मिट्टी खनन का धंधा जोरों पर

Tue, 08 Mar 2016 01:40 AM IST
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 08 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Soil illegal mining racket swing
Soil illegal mining racket swing
 बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गंगा नदी के किनारे अवैध मिट्टी और बालू  खनन हो रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बैरिया थानाध्यक्ष से लेकर  जिलाधिकारी तक से की है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के कुछ दिनो तक तो खनन रुक जाता है पर कुछ दिनों बात स्थिति जस की तस हो जाती है।  ग्रामीणों ने  आवाज उठाई है कि अगर अवैध खनन नहीं रुका तो हम लोग आत्मदाह करने के  लिए  बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


केहरपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा अमर नाथ ओझा का कहना है  कि कई बार अवैध मिट्टी खनन की शिकायत बैरिया थानाध्यक्ष से लेकर एसडीएम  तथा जिलाधिकारी तक शिकायत की गई। लेकिन आज तक यह अवैध खनन का सिलसिला बंद  नहीं हुआ। श्रीनगर निवासी नारायण सिंह का आरोप है बैरिया पुलिस 50 से 100  रुपया प्रति ट्राली के हिसाब से लेती है। जिसके चलते शिकायत के बाद एक  दो दिन तक बंद रहता है।

विज्ञापन

लेकिन फिर खनन माफिया अपना खेल शुरू कर देते है। केहरपुर निवासी परशुराम ओझा का कहना है कि हर  साल अवैध मिट्टी खनन होता है, और स्थिति यह होती है कि गंगा के मुहाने पर  बसे गांव गंगा की हल्की सी उफान में समाहित होते जा रहे है। केहरपुर निवासी  जयप्रकाश ओझा का कहना है कि अधिकारियों से कहने का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।  इन सभी लोगों का कहना है कि खनन माफिया भोर में तीन बजे से  लेकर सुबह छह बजे तक अवैध मिट्टी खनन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसके बाद पूरे दिन  अवैध मिट्टी खनन का कार्य बंद हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि  हम लोगों ने तत्कालीन जिलाधिकारी  मुत्थू कुमार स्वामी से शिकायत की थी जिससे कुछ दिनों तक तो बंद रहा। लेकिन फिर खनन शुरू हो गया है।   थानाध्यक्ष बैरिया संजय कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में खनन की  शिकायत मिली है। अगर कोई पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 इस बावत मुख्य विकास अधिकारी  के बालाजी ने बताया  कि बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिली है।  जल्द ही मामले की जांच कराकर दोषियों  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed