फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी रंजिश में मारपीट, नौ घायल

पुरानी रंजिश में मारपीट, नौ घायल

Thu, 17 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नोकरा गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पांच लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गांव निवासी सीताराम गौतम व सूर्यबली गौतम के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। ंबुधवार की सुबह सीताराम की पत्नी नगीना देवी खेत की तरफ गई थी। उनका आरोप है कि जहां विपक्ष के लोगों ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। खेत में विवाद होने की सूचना पर नगीना के परिवार के लोग पहुंच गए जहां गाली गलौज कर रहे विकास को पीट दिया। इसकी सूचना विकास के परिजनों को हुई तो उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, ईंट प्तथर चले। जिसमें एक पक्ष से नन्हे (17), विनोद (18), संजय(28), नगीना (50) व सीताराम (52) और दूसरे पक्ष से नोनरा देवी (75), सरोजा (40), विकास (14), रामचंद्र (50) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र रामनगर भेजा गया जहा डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद नन्हे, विनोद,संजय,नगीना व सीताराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed