फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   devotees worshiped lord shiva on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर चहुंओर गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 07 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 07 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से लेकर रात तक शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन


जलाभिषेक और विधिविधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने भोले से सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में भक्तों ने रुद्राभिषेक और हवन भी किया।

भगवान शिव के दर्शन करने के लिए रात तक मंदिरों में भक्त उमड़ते रहे। शाम में कई स्थानों पर शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें भक्तों का उल्लास देखते ही बना।

शहर के अति प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में भोर से घंटा-घड़ियाल के साथ ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजने लगे।

शिवभक्तों ने महादेव का जल-दूध से स्नान कर उन्हें अक्षत, बेल पत्र, भांग, धतूरा, बेर, गन्ना आदि समर्पित किया और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने परंपरागत तरीके से शिव पार्वती विवाह की कथा भी सुनी। यहां सीसीटीवी कैमरे से भीड़ पर नजर रखी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय के साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर पल-पल नजर रखी। घंटाघर चौक से मंदिर तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में भी विधिविधान से आराधना के लिए शिवभक्त व कांवरिए जत्थों में पहुंचते रहे। यहां नेपाल से आए शिव भक्तों ने भी जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयागपुर में बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां देर शाम तक श्रद्धालु व कांवरिए दूर दराज से जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे।

महाशिवरात्रि के मद्देनजर घाघरा, गेरुआ और कौड़ियाला नदियों के घाटों पर पुलिस कर्मी नजर गड़ाए रहे। शहर के अलावा गांव और कस्बो में भी स्थित मंदिरों के आसपास सुरक्षा कर्मी मुस्तैद दिखे।

जरवलरोड के मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर मंदिर एवं तारकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे। रिसिया नगर में कृष्णलाल श्रीवास्तव की अगुवाई में कांवरिया संघ का जुलूस निकला।

यह जुलूस कस्बे के इंदिरा नगर शिव मंदिर, देवीपुरा, ऋषि भूमि, हट्ठी बाबा शिव मंदिर, नानकपुरवा, शास्त्री नगर होते हुए मान कामेश्वर मंदिर पहुंचा। यहां जुलूस में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने परंपरागत तरीके से जलाभिषेक किया।


इस दौरान मंदिर परिसर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। वहीं कैसरगंज, महसी, मिहींपुरवा, सुजौली के कारीकोट माता मंदिर, बौंडी स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed