{"_id":"56e6e4e04f1c1bd04a8b491e","slug":"murder-of-businessman-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान व्यवसायी की सोते समय हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पान व्यवसायी की सोते समय हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी की हत्या पर बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा/गायघाट। गायघाट पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर एक पान व्यवसायी की रविवार रात दुकान में सोते समय हत्या कर दी गई। लेकिन, पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने दुकान में चोरी का प्रयास किया होगा। व्यवसायी के पहचान लेने पर सभी ने उसके सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला। भोर में सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
इससे गुस्साए लोगों ने नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
डाग स्क्वॉयड ने भी मौके की जांच की लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोतीपुर के नयापुरवा गांव निवासी बरसाती लाल आर्य (40) पुत्र मेवालाल की पान की दुकान नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गायघाट कस्बे में है।
माह भर से क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ने के कारण क्षेत्र के व्यवसायी दुकान में ही सोते हैं। बरसाती भी ऐसा ही करता था।
रविवार रात वह दुकान में सो रहा था। तड़के तीन बजे के करीब बरसाती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के व्यवसायी उसकी दुकान में पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे लग रहा था कि किसी भारी चीज से उसके सिर पर प्रहार किया गया है। व्यवसायियों ने आशंका जताई कि चोर दुकान में घुसे होंगे, जिनसे बरसाती ने संघर्ष किया होगा। इसी बीच चोरों ने उसके सिर पर वार कर दिया होगा।
सूचना पुलिस को दी लेकिन 100 मीटर दूर से भी पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस तीन घंटे बाद सुबह लगभग छह बजे मौके पर पहुंची।
इससे गुस्साए परिवारीजनों और कस्बे के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नानपारा और लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहनों की कतारें लग गईं।
स्थिति बिगड़ने की सूचना पाकर एएसपी देवेंद्र नाथ, एसडीएम अमिताभ यादव, सीओ भरत यादव व नानपारा सर्किल के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
इसी दौरान वर्षा शुरू हो गई, जिसके चलते जाम हट गया। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा का कहना है कि मृतक के भाई ज्वाला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
घटना पर परदा डाल रही पुलिस
तीन घंटे बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो सीओ भरत यादव ने अलग राग अलापते हुए व्यवसायी बरसाती के टीबी मरीज होने की बात कह दी।
यह भी कहा कि रोगी होने के चलते वह गिरा होगा और नाक तथा मुंह से खून आया होगा। सिर में भी चोट लगी होगी।
हालांकि, जब इस मामले में मृतक के भाई ज्वाला से बात की गई तो उसने कहा कि उसका भाई बरसाती को कोई बीमारी नहीं थी।