{"_id":"56d9b1fb4f1c1bdd078b483e","slug":"loot-from-nepali-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली महिला को रिक्शा चालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली महिला को रिक्शा चालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। खरीदारी करने के लिए नेपाल से रुपईडीहा आई एक महिला को रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर रिक्शा चालक ने अपने सहयोगी की मदद से लूट लिया। महिला के बेहोश होने पर उसे नेपाल सीमा में पहुंचाकर सड़क किनारे फेंक दिया।
होश में आने पर महिला ने नेपाल पुलिस को मामले की जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने इस मामले में रुपईडीहा से बात कर घटना पर आपत्ति जताई। रुपईडीहा पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी रिक्शा चालक पकड़ा नहीं गया है। लूट में प्रयुक्त रिक्शा बरामद कर लिया गया है।
नेपाल के बांके जिला क्षेत्र अंतर्गत हवलदारपुर वार्ड नंबर सात निवासी सुनीता देवी पत्नी इकमत शाही शुक्रवार को खरीदारी करने रुपईडीहा बाजार आई थी। उसके पास 30 हजार रुपये थे। महिला बांके जिला मुख्यालय से बैट्री चलित रिक्शा पर सवार हुई।
विज्ञापन
रिक्शे पर रिक्शा चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। बातचीत के दौरान रिक्शा चालक व उसके सहयोगी ने महिला को भारतीय क्षेत्र में पहुंचने पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने पर नेपाल सीमा में महिला को फेंक कर दोनों भाग निकले।
घंटे भर बाद होश आने पर महिला ने नेपाल के जमुनहा पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज गंगाराम थापा को घटना की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव से बात कर आपत्ति जताई।
महिला की ओर से प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष ने लूट में प्रयुक्त रिक्शा को बरामद कर लिया है। यह रिक्शा भी नेपाल के कोहलपुर नगर पालिका में पंजीकृत है।