{"_id":"56dc6e624f1c1bc44b8b458e","slug":"crime-in-beharaich","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाकर लौट रहे दो युवक जहरखुरानी के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमाकर लौट रहे दो युवक जहरखुरानी के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मुंबई से कमाकर गांव लौट रहे दो युवक रविवार की सुबह जहरखुरानी का शिकार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने बेहोशी की हालत में युवकों को रेलवे स्टेशन से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया है। उपचार चल रहा है, लेकिन अभी तक दोनों को होश नहीं आया है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
रिसिया थाना अंतर्गत कोलिलिया चौराहा निवासी विपिन कुमार (22) एवं नवाबगंज थाना अंतर्गत शंकरपुर चौराहा निवासी सतीश (22), मुंबई में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार को दोनों बजरिए ट्रेन बहराइच लौट रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन गोंडा रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानों ने सतीश व विपिन को जहरीला पदार्थ खिला दिया। थोड़ी देर बाद दोनों बेहोश हो गए।