फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will act on negligence

लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी

Mon, 07 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 07 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Will act on negligence
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
बागपत में महाशिवरात्रि के पर्व के मद्देनजर पुरा महादेव मंदिर पर रविवार से लगने वाले तीन दिवसीय मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय ने शनिवार को बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस  वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई  की जाएगी। 
विज्ञापन


पुरा महादेव मंदिर पर रविवार (आज) से शुरू होने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का आईजी सुजीत पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि पुलिस वाले मेले के दौरान किसी से बदसलूकी न करें। सभी श्रद्धालु के साथ अच्छा व्यवहार करें। प्रत्येक पुलिस कर्मी अपने प्वाईंट पर ड्यूटी करें। ड्यूटी बदलते समय प्वाईंट खाली नहीं रहना चाहिए। पुलिसकर्मी के आने के बाद ही प्वाईंट छोड़ा जाए।
विज्ञापन


सी के बहकावे और लालन में न आएं। संदिग्धों पर विशेष नजर रखे। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि मेले में जिन पुलिस वालों की ड्यूटी लगी हुई है। उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए है। बाहरी जनपदों से भी पुलिस-पीएसी आ गई है। सभी को ड्यूटी कार्ड वितरित कर दिए गए है। उनका कहना है कि इस बार मेले की सुरक्षा ड्रोन और ऊंटों से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत में आज से रूट डायवर्जन लागू
बागपत। दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर और हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों का बागपत में प्रवेश दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। रविवार से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को हरियाणा से होकर निकाला जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि बागपत में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

हारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शामली से वाया करनाल, पानीपत, सोनीपत होते हुए दिल्ली गुजारा जाएगा, जबकि दिल्ली से सहारनपुर जाने वालों का भी यही रूट रहेगा। मेरठ से बागपत रोड को बंद कर दिया गया है। मेरठ से बागपत आने वाले वाहनों को बालैनी पुल के पास रोक दिया जाएगा, जबकि बागपत की ओर से जाने वाले वाहनों को बालैनी भट्ठे पर रोका जाएगा। भारी वाहनों को बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पर ही रोका जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed