फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sukrmpal shift in Barabanki jail

सुक्रमपाल उर्फ भगत बाराबंकी जेल में शिफ्ट

Thu, 10 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 10 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sukrmpal shift in Barabanki jail
बागपत अपराध समाचार - फोटो : amarujala
बागपत में  एक लाख रुपये का इनामी रहे हिस्ट्रीशीटर सुक्रमपाल उर्फ भगत को भी पुलिस प्रशासन ने मुुजफ्फरनगर जेल से बाराबंकी जनपद की जेल में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले कई अपराधी पूर्वांचल की कारागार में शिफ्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


 बागपत के अपराधी जेलों में बंद होने के बावजूद सबसे ज्यादा बवाल कर रहे थे। कोर्ट में पेशी पर आते समय झगड़ा करते थे। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट तक कर देते थे। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़े अपराधियों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने मुजफ्फरनगर जेल में बंद मोस्ट वांटेड रहे सुक्रमपाल उर्फ भगत को भी पूर्वांचल की जेल में भेज दिया है। कई अन्य अपराधियों को भेजने की तैयारी चल रही है।  एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि अपराधी सुक्रमपाल उर्फ भगत, मुजफ्फरनगर जेल से बाराबंकी जनपद की कारागार में शिफ्ट हो गया है। मेरठ जेल में बंद अपराधी मनीष उर्फ अन्ना को भी पूर्वांचल की जेल में भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अपराधी पहले जा चुके पूर्वांचल जेल में
बागपत। पुलिस के मुताबिक मेरठ जेल में बंद राहुल खट्टा के भाई राजू खट्टा को सिद्धार्थनगर जनपद की जेल में शिफ्ट किया गया है। इसके  अलावा बसी गांव के कपिल को मेरठ जेल से महाराजगंज कारागार भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed