{"_id":"56e077ee4f1c1b59628b45b8","slug":"sukrmpal-shift-in-barabanki-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्रमपाल उर्फ भगत बाराबंकी जेल में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुक्रमपाल उर्फ भगत बाराबंकी जेल में शिफ्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत अपराध समाचार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में एक लाख रुपये का इनामी रहे हिस्ट्रीशीटर सुक्रमपाल उर्फ भगत को भी पुलिस प्रशासन ने मुुजफ्फरनगर जेल से बाराबंकी जनपद की जेल में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले कई अपराधी पूर्वांचल की कारागार में शिफ्ट किए जा चुके हैं।
बागपत के अपराधी जेलों में बंद होने के बावजूद सबसे ज्यादा बवाल कर रहे थे। कोर्ट में पेशी पर आते समय झगड़ा करते थे। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट तक कर देते थे। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़े अपराधियों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था।
पुलिस अफसरों ने मुजफ्फरनगर जेल में बंद मोस्ट वांटेड रहे सुक्रमपाल उर्फ भगत को भी पूर्वांचल की जेल में भेज दिया है। कई अन्य अपराधियों को भेजने की तैयारी चल रही है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि अपराधी सुक्रमपाल उर्फ भगत, मुजफ्फरनगर जेल से बाराबंकी जनपद की कारागार में शिफ्ट हो गया है। मेरठ जेल में बंद अपराधी मनीष उर्फ अन्ना को भी पूर्वांचल की जेल में भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
ये अपराधी पहले जा चुके पूर्वांचल जेल में
बागपत। पुलिस के मुताबिक मेरठ जेल में बंद राहुल खट्टा के भाई राजू खट्टा को सिद्धार्थनगर जनपद की जेल में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा बसी गांव के कपिल को मेरठ जेल से महाराजगंज कारागार भेजा गया है।