{"_id":"56e710f54f1c1b5b138b45e6","slug":"had-drunk-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में कर दी थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में कर दी थी पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने में हिरासत में लिया गया पत्नी का हत्यारोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के चौपड़ा महेशपुर गांव में महिला मुन्नी (45) की पांच माह पूर्व हुई हत्या के मामले में पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किए गए आरोपी तांत्रिक पति कृष्णपाल ने कहा कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। उसके साथ झगड़ा रखती थी। इसी से परेशान होकर नशे की हालत में उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। इस का प्रायश्चित करने के लिए तीर्थ यात्रा पर निकल गया था। बाद में साधु बन गया था।
महिला मुन्नी देवी दो अक्टूबर 2015 की रात को मकान के आंगन में सोई हुई थी। उनका बेटा कपिल मकान की छत पर बने कमरे में सोया हुआ था। तीन अक्टूबर की सुबह मुन्नी चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुन्नी के पति कृष्णपाल का पटियाला की महिला से अवैध संबंध हैं। इसका मुन्नी विरोध करती थी।
इसी कारण उसने फावड़े से काटकर उसकी निर्मम हत्या की है। आरोपी कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने पांच माह बाद पटियाला से रविवार को आरोपी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस उसे वहां से लेकर बागपत पहुंची। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी कृष्णपाल ने जेल जाते समय मीडिया को बताया कि उसका किसी महिला से प्रेम प्रसंग नहीं था। उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। उसके साथ झगड़ा रखती थी। उसका बेटा भी उसे धमकी देता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। बा प्रायश्चित करने के लिए उसने वाराणसी व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कर साधु बन गया था।