{"_id":"56dc913b4f1c1b0f578b456c","slug":"menace-of-rogues-in-budhsaini","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़सैनी में बदमाशों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढ़सैनी में बदमाशों का कहर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़सैनी गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। तीन मकानों में घुसकर बदमाश महिलाओं के कुंडल लूटकर ले गए। एक महिला का कान भी फाड़ दिया। घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। बाद में एक को छोड़ दिया। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
बुढ़सैनी गांव के महिपाल सिंह शनिवार रात अपने परिवार के साथ मकान में सोए हुए थे। देर रात पांच बदमाशों ने उनके मकान में घुसकर पत्नी माया देवी के कुंडल लूट लिए। उन्होंने फोन करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और अपने साथ लेकर फरार हो गए।
इसके बाद पड़ोसी राजपाल के मकान में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी उर्मिला के चोरी से कुंडल निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान उर्मिला जाग गई। विरोध करने पर बदमाशों ने कुंडल के साथ उनका कान भी फाड़ दिए। इससे वह लहूलुहान हो गई। यहां से बदमाशों ने गांव वासी राजेंद्र के मकान में धावा बोला।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनकी पत्नी सरोज के भी कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। लोगों के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने खेतों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
आरोप है कि एक युवक को दो घंटे बाद ही पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस की कार्यशैली से लोग आक्रोशित है। उनका कहना है जल्द से जल्द केस का खुलासा नहीं हुआ तो पुलिस अफसरों से शिकायत की जाएगी। बालैनी थाना प्रभारी मुनेंद्र वीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।