फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   communal clashes, Baghpat crime

झंकार गली में सांप्रदायिक संघर्ष

Mon, 07 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 07 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
communal clashes, Baghpat crime
सांप्रदायिक झगड़ा - फोटो : amarujala
बागपत शहर की झंकार गली में दीपावली पर्व पर हुए विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग शनिवार को फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। पथराव भी हुआ। इनमें छह लोग घायल हो गए। कई अन्य लोगों को भी चोटें आई। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


झंकार गली निवासी युवक भीम और संजीत का कहना है कि दीपावली पर्व पर विशेष समुदाय के लोग उनके घरों में दीपक और पटाखे फेंक रहे थे। विरोध करने पर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते विशेष समुदाय के 10-12 युवकों ने शनिवार शाम मोहल्ले में लोगों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पथराव भी किया। उन दोनों के अलावा टिंकू, सुक्का घायल हो गए। महिला लक्ष्मी और सुषमा भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। दूसरे पक्ष के युवक सुल्तान का कहना है कि वह झंकार गली से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक बंद हो गई। वहां से एक युवक गुजर रहा था। उसने उसके पैर पर पैर रख दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आए उसके भाई इसरार की बुरी तरह से पिटाई की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।  सीओ बागपत और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि दो-तीन युवकों में मामूली झगड़ा हुआ है। तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed