{"_id":"56dc87ee4f1c1b52548b4569","slug":"communal-clashes-baghpat-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंकार गली में सांप्रदायिक संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंकार गली में सांप्रदायिक संघर्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक झगड़ा
- फोटो : amarujala
बागपत शहर की झंकार गली में दीपावली पर्व पर हुए विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग शनिवार को फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। पथराव भी हुआ। इनमें छह लोग घायल हो गए। कई अन्य लोगों को भी चोटें आई। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
झंकार गली निवासी युवक भीम और संजीत का कहना है कि दीपावली पर्व पर विशेष समुदाय के लोग उनके घरों में दीपक और पटाखे फेंक रहे थे। विरोध करने पर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते विशेष समुदाय के 10-12 युवकों ने शनिवार शाम मोहल्ले में लोगों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
उन्होंने पथराव भी किया। उन दोनों के अलावा टिंकू, सुक्का घायल हो गए। महिला लक्ष्मी और सुषमा भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। दूसरे पक्ष के युवक सुल्तान का कहना है कि वह झंकार गली से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक बंद हो गई। वहां से एक युवक गुजर रहा था। उसने उसके पैर पर पैर रख दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बचाव में आए उसके भाई इसरार की बुरी तरह से पिटाई की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सीओ बागपत और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि दो-तीन युवकों में मामूली झगड़ा हुआ है। तनाव की स्थिति नहीं है।