फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attachment of the former rectory

पूर्व पादरी के घर की कुर्की

Thu, 10 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attachment of the former rectory
मिशन कम्पाउंड में पूर्व पादरी के घर की कुर्की करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो नाबालिग बहनों के अपहरण के बाद गैंगरेप के बहुचर्चित मामले में आरोपी पूर्व पादरी के फरार चल रहे बेटे की गिरफ्तारी न होने पर सदर और महिला थाना पुलिस ने उसकी कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने दो घंटे से भी अधिक समय तक चली कार्रवाई में कोठी का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सरिता त्यागी ने बताया कि वर्ष 2014 में हरिद्वार की रुड़की निवासी महिला ने उसकी दो नाबालिग बेटियों का अपहरण कर उनसे गैंगरेप किए जाने का आरोप सहारनपुर की मिशन कंपाउंड कॉलोनी  निवासी तत्कालीन पादरी डेविड जॉनसन, उसके बेटे जॉय जॉनसन पर लगाते हुए कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


घटनास्थल थाना सदर क्षेत्र का रहा। इसलिए यह मामला रुड़की से यहां स्थानांतरित हो गया था। इसके बाद महिला थाने में प्रकरण की जांच हुई।  उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी पूर्व पादरी डेविड जॉनसन को तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि उसके बेटे सहित अन्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जॉनसन के खिलाफ पिछले दिनों 82 की कार्यवाही की गई थी और चार दिन पूर्व कोर्ट से 83 की कार्यवाही के आदेश भी लिए गए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को थाना सदर पुलिस को साथ लेकर मिशन कंपाउंड स्थित आरोपी की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed