फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 thousand liters diesel caught

20 हजार लीटर डीजल पकड़ा

Sat, 12 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत के पूर्ति विभाग और सिंघावली अहीर पुलिस ने 20 हजार लीटर डीजल से भरे टैंकर को पकड़कर मिलावट के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। अफसरों का दावा है कि यह डीजल मिलावटी है और इसमें केरोसीन मिलाया गया है। थाने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बागपत के पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर मेरठ की ओर से एक ट्रक आ रहा था। सिंघावली अहीर थाना के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। जांच करने पर पता चला कि टैंकर में मिलावटी डीजल भरा हुआ है। डीजल में केरोसीन की मिलावट की गई है। उनके पास तेल के कोई कागज भी नहीं मिले।
विज्ञापन


उन्होंने अशोक कुमार निवासी ब्रहमवली तहसील मोहल्ला निवासी सीतापुर को टैंकर का ड्राईवर और विनोद निवासी जैन मोहल्ला बागपत को टैंकर का मालिक दर्शाते हुए सिंघावली अहीर थाना पर एफआईआर दर्ज कराई।  उधर, पुलिस की जांच पूर्ति विभाग की टीम से काफी आगे पहुंच गई है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है कि जांच करने से पता चला है कि जिस अशोक को पूर्ति विभाग की टीम ट्रक का ड्राईवर बता रही है, वह क्लीनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेरठ के गगोल रोड स्थित जगदीश एंड सतीश ब्रदर फर्म से तेल लाया जा रहा था, जबकि टैंकर में उत्तराखंड के हल्द्वानी से थिनर लाना दर्शाया गया है। टैंकर की बहती और बिल्टी पूरी तरह से फर्जी है। तेल से भरा टैंकर दिल्ली के भजनपुर में सिंटू के यहां जा रहा था। थाना प्रभारी की ओर से जगदीश एड़ सतीश ब्रदर, सिंटू और ट्रक के चालक को आरोपी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed