फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   B.Tech from IIT education more expensive

आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई अब और महंगी

Sat, 30 Mar 2013 11:48 AM IST
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर Updated Sat, 30 Mar 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
B.Tech from IIT education more expensive
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) से बीटेक की पढ़ाई महंगी हो गई है। आईआईटी काउंसिल के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी ट्यूशन फीस बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। साथ ही सभी आईआईटी को शैक्षिक सत्र 2013-14 से बढ़ी फीस वसूलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अब आईआईटी अपने-अपने बोर्ड आफ गवर्नर (बीओजी) की मीटिंग बुलाएंगे और फीस वसूलने पर मुहर लगाकर अंतिम आदेश जारी कर देंगे। आईआईटी कानपुर की बीओजी अप्रैल में प्रस्तावित है। फीस की ये बढ़ोत्तरी 10 साल बाद हुई है।
विज्ञापन


कानपुर, वाराणसी सहित देश की 16 आईआईटी में शैक्षिक सत्र 2013-14 से एडमिशन लेने वाले बीटेक फर्स्ट ईयर के करीब 10 हजार स्टूडेंट को सालाना 40 हजार रुपये ट्यूशन फीस ज्यादा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सेमेस्टर में 20-20 हजार रुपये ट्यूशन फीस बढ़ी है। अभी तक बीटेक फर्स्ट ईयर की सालाना ट्यूशन फीस 50 हजार रुपये निर्धारित थी। हर सेमेस्टर में 25-25 हजार रुपये फीस वसूली जा रही थी, जिसे कि मार्च 2013 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बढ़ा दिया है।

आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि आईआईटी कानपुर में बीटेक फर्स्ट ईयर के करीब 900 स्टूडेंट एडमिशन लेंगे। इन सभी से बढ़ी ट्यूशन फीस ली जाएगी। इसका सर्कुलर मंत्रालय से आ गया है। अब बीओजी से अनुमति लेकर आदेश जारी किया जाएगा। फीस बढ़ोत्तरी का आदेश पुराने स्टूडेंट पर लागू नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आईटी बीएचयू वाराणसी को भी आईआईटी का दर्जा मिल गया है।


वहां एडमिशन लेने वाले फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट से भी बढ़ी फीस ली जानी है। डायरेक्टर ने बताया कि फीस बढ़ने के बाद भी कोई स्टूडेंट पढ़ाई से वंचित नहीं होगा। सभी को बैंक लोन की आसान सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कमजोर तबके के स्टूडेंट को फीस में कुछ छूट, स्कॉलरशिप भी दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed