{"_id":"56db27964f1c1b012d8b4d92","slug":"traders-burn-copies-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियां जला व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियां जला व्यापारियों ने किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का विरोध
लगातार चौथे दिन शनिवार को भी सराफा एसोसिएशन, कारीगर संघ, गलाई और डाई संघ द्वारा शनिवार को भी अपना कारोबार बंद रखा। इस दौरान कारोबारियों ने सराफा कारोबार पर लगाई एक्साइज ड्यूटी के काले कानून की प्रतियां जलाईं। कारोबार की बंदी के चलते चार दिनों में लगभग डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में लगातार चार दिनों से सराफा व्यवसायी अपना कारोबार बंद कर केंद्र सरकार के इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। जबकि कारीगर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
मनोज बरनवाल ने कहा कि हमारा उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। कारीगर संघ के अध्यक्ष संदीप सेठ ने काले कानून को नहीं मानेंगे। मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा, वैभव वर्मा, संदीप सेठ, सुबाष, मुनीब, संजू रस्तोगी, संतोष सेठ, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बाबी अग्रवाल, इरफान अहमद, आशीष अग्रवाल, दिलीप अंगुरिया मौजूद थे।