{"_id":"56ddcac74f1c1b03258b456b","slug":"har-har-mahadev-gunje-pagoda-with-cheers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह निकाली गई शिव बारात शिव भक्त भंग के नशे में जमकर झूमे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंजते रहे।
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान फूलपुर नगर में भगवान शंकर की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। भक्त गाजे-बाजे के साथ थिरकते हुए चल रहे थे। शंकर तिराहा पर झांकी के पहुंचने पर हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा। यहां नवयुवक क्रांतिदल की ओर से विशेष आरती का आयोजन किया गया। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में मेला जैसा दृश्य था। इसी क्रम में बिठुई गांव में राजभर समाज द्वारा सुहेल देव मूर्ति के सामने सतीश राजभर की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।
गोसाई की बाजार : मसीरपुर स्थित शिवमंदिर में दर्शन को सुबह से ही कन्याओं और महिलाओं का तांता लगा रहा। सभी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेहनगर : क्षेत्र के गौरा गांव स्थित पातालपुरी मंडलेश्वर महादेव मंदिर में तिल भी रखने की जगह नहीं थी। मंदिर के पास स्थित सरोवर में लोगों ने स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
इसी क्रम में लखरांव पोखरा पर शिव मंदिर में दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। मालटारी : सगड़ी तहसील में महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों में भीड़ लगी रही। क्षेत्र के बाबा पातालनाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली, कठैचा की कुटी, मालटारी, जीयनपुर, पकवाइनार, अंजानशहीद, बागखालिस, बनकट, बंशी बाजार, अजमतगढ़, मनिकाडीह, पडऱी, चौमुखीनाथ मंदिर, गड़ौरा, मझौरा, चकलालचंद खाड़ में शिव मंदिरों पर काफी भीड़ लगी थी। लाटघाट : क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
मार्टीनगंज : क्षेत्र के प्राचीन शिवमंदिर बधवा महादेव और पातालपुरी शिवमंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।
जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना : शहर के भंवरनाथ, दुर्वासा धाम, चितारा महमूदपुर, बंधवा महादेव, पातालपुरी स्थित मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद चार बजे से बाबा का भव्य शृंगार किया गया। शृंगार में भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, कांवरियों का जत्था सुबह से ही काशी विश्वनाथ के लिए रवाना होने लगा था।
लोग भोले भंडारी का जयकारा लगाते हुए पैदल ही काशी के लिए रवाना हुए। हर तरफ उत्सव जैसा माहौल दिखा। महिला, पुरुष, बच्चे सभी बाबा के दर्शन के लिए लालायित दिखे। लंबी लाइनों में लगकर लोगों ने भगवान शिव की आराधना की। सभी प्रमुख मंदिरों में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। हर शिव मंदिर के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
भक्तों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस लाइन में लगवाकर दर्शन के लिए भक्तों को भेज रही थी। भंवरनाथ सहित कई शिवमंदिरों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था। कुछ शिव मंदिरों पर शाम के समय जागरण का आयोजन किया गया।