फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Continued closure of bullion traders closure

सराफा कारोबारियों की बंदी जारी

Thu, 10 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Continued closure of bullion traders  closure
मुबारकपुर में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बुधवार को बाइक जुलूस निकालते सराफा व्यापारी।
आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। मुबारकपुर में कारोबारियों ने दूकानें बंद कर बाइक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


आजमगढ़ सराफा मंडल समिति का आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दो मार्च से चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सराफा कारोबारियों ने बुधवार को भी अपनी दूकानें बंद रखीं और सराफा मंडी में धरना दिया। धरने  अशोक अग्रवाल, आशीष गोयल, सुरेंद्र सेठ, मनोज बरनवाल, दिलीप अंगूरिया, राहुल अग्रवाल, सोहन सेठ, श्यामदास अग्रवाल, पद्माकर लाल, संतोष सेठ आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर सराफा कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सराफा कारोबारियों ने कारोबार ठप कर सराफा व्यापार मंडल मुबारकपुर के नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस पुरानी बस्ती पहुंची। नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि जबरदस्ती एक्साइज ड्यूटी लगाकर सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुबाष चंद वर्मा, राजकमल वर्मा, विजय वर्मा, नागेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, सोनू वर्मा, अजय वर्मा, कलीम सेठ, राजेंद्र सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed