{"_id":"7f6298a2-dc9f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-warns-of-law-and-order-problem-if-up-haj-quota-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की चेतावनी, हज कोटा घटाने पर बिगड़ सकते हैं हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की चेतावनी, हज कोटा घटाने पर बिगड़ सकते हैं हालात
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने यूपी के हज कोटे में कटौती न करने की चेतावनी दी है। ऐसा करने पर उन्होंने कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि सऊदी अरब के 20 फीसदी कोटा कटौती के फरमान का असर यूपी के कोटे पर न पड़े।
आजम ने कटौती होने पर विरोध-प्रदर्शन होने व कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा भी जताया है।
साथ ही चेताया है कि यदि कटौती की जाती है तो हज आवेदकों को यात्रा पर भेजने या न भेजने पर राज्य हज कमेटी विचार करेगी। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी भरपाई के लिए प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के कोटे में कटौती करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि सऊदी अरब ने हज कोटे में 20 फीसदी कटौती का फरमान जारी किया है।
कटौती को लेकर राज्य हज कमेटी काफी चिंतित है क्योंकि पहले ही 20 फीसदी कम आवेदन सेंट्रल हज कमेटी मुंबई को भेजे गए हैं। ऐसे में अब और कोटा कम किए जाने की कोशिशों पर मो. आजम खां नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मशविरा दिया है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया केंद्र सरकार के जरिए कोटे में कटौती वापस लेने के लिए सऊदी अरब सरकार से वार्ता करे।
इसके बाद भी यदि जरूरी हो तो प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के कोटे में कटौती की जाए। ऐसा न हुआ तो राज्य हज कमेटी सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।