{"_id":"4a575bde-74f3-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-blames-news-channels-for-panic-after-kumbh-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ हादसे के लिए न्यूज चैनल जिम्मेदारः आजम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ हादसे के लिए न्यूज चैनल जिम्मेदारः आजम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खां ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद मची अफरातफरी के लिए न्यूज चैनलों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
संवाददताओं से बातचीत में उन्होंने कहा है कि मौनी अमावस्या के दिन नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। चैनलों ने इसे ब्रेकिंग न्यूज की तरह दिखाया और बताया कि मेले में भगदड़ मचने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस खबर के बाद श्रद्वालु मेले से बाहर निकलने लगे और रेलवे स्टेशन पर एकाएक दबाव बढ़ गया। वहां ट्रेनों की घोषणा के उचित इंतजाम नहीं थे, जिससे भ्रम की स्थिति बनी और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
आजम खां ने कहा कि कुंभ के लिए उनके मंत्रालय की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे में यदि उनके मंत्रालय की लापरवाही साबित होगी तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
गौरतलब है कि इलाहाबाद स्टेशन पर भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आजम खां ने कुंभ मेले के प्रभारी पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 37 लोगों की मौत हो गई थी।