{"_id":"6a7f5faeab796d65d80e19f0","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-156345-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर के सहुलारा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में सूरज उर्फ कल्लू (25) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार सूरज मकान में सोने गया था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने झरोखे से देखा।
कमरे में लगे पंखे के हुक से उसका शव लटक रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सूरज अपने छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन शिव की शादी हो चुकी है।