Ram Mandir: बिना पास के नहीं मिलेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश, क्यूआर कोड से की जाएगी पहचान
अयोध्या में राम मंदिर समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी को न्योता भेजा जा रहा है। इसके अलावा एक प्रवेश पास भी जारी किया गया है। जिस पर क्यूआर कोड के जरिए ही मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी।
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पोस्ट कर लिखा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी साझा की जा रही है। भगवान रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश केवल ट्रस्ट के प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोर्ड के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश मिलेगा।
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी:
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 19, 2024
भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा।… pic.twitter.com/3BkCpbJIbM
प्रशासन की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ ऐसे ही लोगों की एंट्री होगी जिन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन बावजूद इसके लोग वीआईपी एंट्री के लिए तरह-तरह के जुगत लगा रहे हैं।